लखनऊ, मार्च 15 -- साइबर जालसाजों ने निजी कंपनी कर्मी समेत दो के खातों से करीब 6.80 लाख रुपये पार कर लिए। कहीं जालसाज ने कस्टमर केयर कर्मी बन एयर टिकट रिफंड का झांसा देकर फंसाया तो कहीं ऐप के माध्यम से ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले जानकीपुरम और अलीगंज के हैं। पुलिस दोनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है। जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गाजियाबाद से अजमेर के लिए एयर टिकट बुक कराया था। करीब दो हफ्ते पहले उनके पास एक कॉल आई। बताया गया कि आपकी फ्लाइट तकनीकी समस्या के चलते निरस्त कर दी गयी है। 10 मार्च को महेंद्र ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर कॉल की। जालसाज ने रिफंड करने का झांसा दिया। यही नहीं लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया। ठगी से अंजान महेंद्र ने जैसे ही लिंक पर क्लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.