मुंगेर, दिसम्बर 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नए आपराधिक कानून में लैंगिक अपराध एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध से संबंधित कई कठोर कानून बनाए गए हैं। ताकि समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली महिलाओं का लैंगिक दोहन करने वालों को कड़ी सजा मिल सके। महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति सजग करने के उद्देश्य से मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर बालिका उच्च विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी जहां स्कूली छात्राओं को लैंगिक अपराध की स्थिति में कैसे शिकायत दर्ज कराएं इसकी जानकारी दे रही है। वहीं साइबर थाना की ओर से स्कूली छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय में महिला थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.