साइबर फ्रॉड में हनी ट्रैप: लड़की ने फेसबुक और वीडियो कॉल से दोस्ती कर 70 लाख की ठगी कर ली
पटना, अगस्त 21 -- Honey Trap in Cyber Fraud: बिहार में साइबर ठगी में हनी ट्रैप का ट्रेंड शुरू हो रहा है। साइबर गिरोह की महिला सदस्य ने फेसबुक के जरिए सगुना मोड़ निवासी निजी कंपनी के कर्मी से संपर्क किया। उससे दोस्ती कर तीन महीने तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसी दौरान युवती ने पीड़ित को ई-सेलर शॉप नाम की कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। युवती की बातों में आकर पीड़ित ने अपनी पूरी जमा-पूंजी 70 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दी। पीड़िज युवक ने बाद में रकम निकालने की कोशिश की तो मामला फंस गया। असफल रहने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे मामले में साइबर ठगों ने खुद को रेलवे अधिकारी बताकर खगौल निवासी से 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह भी पढ़ें- बिहार में व्यापारियों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.