नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ऑनलाइन फ्रॉड में पैसे गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है। अगर साइबर फ्रॉड के बाद आपका पैसा आरोपी या किसी संबंधित बैंक खाते में फ्रीज/होल्ड हो गया है, तो अब उसे वापस पाने के लिए हर बार बैंक या सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। गृह मंत्रालय के अंडर काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने इसके लिए Money Restoration Module (MRM) शुरू किया है। नए मॉड्यूल की मदद से एलिजिबल साइबर फ्रॉड पीड़ित ऑनलाइन ही अपने फ्रीज किए गए पैसे वापस पाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि MRM पैसा वापस मिलने की गारंटी नहीं देता। पहले शिकायत के आधार पर रकम को ट्रेस करके आरोपी या संबंधित खाते में फ्रीज किया जाना जरूरी है। इसके बाद ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू की ज...