छपरा, मार्च 13 -- छपरा/ रसूलपुर, हसं/ एसं। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। छपरा साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में रसूलपुर थाना क्षेत्र निवासी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रसूलपुर निवासी राकेश कुमार साह के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए अवैध लेनदेन किए जाने की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विनीत कुमार की संलिप्तता पाई। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इसी मामले में राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.