बुलंदशहर, जून 26 -- थाना नरौरा पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम के उप निरीक्षक निखिल कुमार मिश्र की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नरौरा पुलिस ने बताया कि मामले में योगेश निवासी बेलोंन, राहुल यादव निवासी उमेशपुरी कस्बा नरौरा और देव शर्मा निवासी नरौरा को नामजद कर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगे जांच की जा रही है।

आरोपियों का उद्देश्य आरोपियों ने क्षेत्र के कई युवकों को झांसा देकर उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से छतारी और डिबाई के बैंकों में खाते खुलवाए। बाद में उन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया गया। जांच में बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान देश के कई राज्यों से दर्ज साइबर...