मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक निवासी बबलू मंडल को साइबर ठगी के मामले में आखिरकार राहत मिल गई। लगभग तीन माह पूर्व साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 27 हजार रुपए की ठगी कर ली थी। बताया जाता है कि, ठगों ने चालाकी से राशि को किसी कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंगेर साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और फ्रॉड हुई राशि को ट्रेस कर लिया। पुलिस की पहल पर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में उपस्थित हुए। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत पीड़ित बबलू मंडल को 27 हजार रुपए की पूरी राशि नकद वापस कर दी गई। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। वहीं, साइबर पुलिस की सक्रियता की भी सराहना की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.