साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, बिहार से मिला कनेक्शन
वरिष्ठ संवाददाता, जून 10 -- साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर में कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग साइबर ठगों द्वारा विभिन्न राज्यों में की गई धोखाधड़ी से हासिल रकम को अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग खातों में मंगाकर उसे निकालने और आगे पहुंचाने का काम करते थे। इसके लिए यहां पर क्यूआर कोड बनाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में साइबर ठगी से जुड़े कई मामलों की जांच के दौरान कुछ बैंक खातों और डिजिटल भुगतान माध्यमों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। तकनीकी जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गोरखपुर में बैठे कुछ लोग साइबर अपराधियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.