मोतिहारी, मार्च 2 -- हरसिद्धि, एसं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के दुदही गांव में रविवार की रात छापेमारी करने गई हरसिद्धि पुलिस पर गांव वालों ने हमला कर दिया। हमले में एक दारोगा व तीन सिपाही चोटिल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में हुआ। चोटिल होने वालों में दारोगा अविनाश कुमार, सिपाही फूल कुमार महलदार तथा दो महिला आरक्षी पलक कुमारी व शालू कुमारी चोटिल हो गयीं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रवि कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि पुलिस टीम दुदही गांव में साइबर फ्रॉड नीरज कुमार पिता सुखदेव सहनी व सिकंदर यादव पिता रामाशीष यादव को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी करने गई थी। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा संतोष कुमार और सशस्त्र बल...