मधुबनी, मार्च 15 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 31 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में एक आरोपी को झंझारपुर से हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई। आरोपी को पकड़ने में झंझारपुर पुलिस ने सहयोग किया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी विजय शंकर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने फोन कर सूचना दी कि एक साइबर फ्रॉड से जुड़ा व्यक्ति झंझारपुर के रास्ते गुजर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पजेरो वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों को थाना लाया। बाद में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम झंझारपुर पहुंची और पूछताछ के बाद वाहन में सवार अभिषेक कुमार सिंह को अपने साथ रिमांड कर दिल्ली ले गई।पुलिस के अनुसार अभिषेक कुमार सिंह ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.