हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक 2021 में साइबर धोखाधड़ी के आरोप में जिला डीग, राजस्थान निवासी इमरान को पुलिस ने जेल भेजा था। कुछ समय बाद आरोपी को जमानत मिल गई थी। लेकिन इसके बाद वह तारीखों में कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा है। फरार होने के कारण कोर्ट ने वारंट जारी किया और पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी। एसपी के मुताबिक आरोपी इमरान को राजस्थान स्थित उसके घर से दबोचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.