साइबर फ्रॉड और मोबाइल चोरी का आरोपित धराया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- -कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र से रेल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर, वसं। रेल जिला मुजफ्फरपुर की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी और मोबाइल चोरी के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक, रेलवे मुजफ्फरपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई साइबर थाना में दर्ज केस के अनुसंधान के क्रम में की गई। विगत 22 जून को सिकंदरपुर कुंडल के राजीव कुमार रंजन ने केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि रेलयात्रा के दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद खाते से यूपीआई के जरिये 14.50 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया था। रेल पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर रेल थाने की थानेदार निधि कुमारी ने बताया कि पूछताछ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.