मोतिहारी, मई 29 -- मोतिहारी। साइबर फ्रॉडों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद साइबर फ्रॉड लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी ललन कुमार के खाता से साइबर ठगों ने 1,34,793 रुपए की ठगी कर ली। मामले में ललन कुमार के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। कहा है कि उनके दो बैंक खाता से बगैर अनुमति के यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन किया है। इसमें एक बैंक खाता से 35,894 रुपए व दूसरे बैंक खाता से 98,898 रुपए की अवैध निकासी की है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉडों ने 1.34 लाख रुपए उड़ाये इसके आधार पर उनके द्वारा ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी पढ़ें- फोन हैक कर यूपीआई से 43 हजार...