मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी। साइबर ठगों ने पांच लोगों के खाते से 1.12 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में लखौरा थाना क्षेत्र के गोलापकड़ीया फतेहपुर निवासी देवानंद यादव के बयान पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसके भाई का फ्रॉड आइडी बनाकर उससे साइबर ठगी की गई है। उसके मोबाइल पर ह्वाटसएप कॉल आया। उसने कहा कि एक मेरे मित्र आपसे बात करेंगे। उसक बाद दो मोबाइल नंबर से फोन आया तथा उसके खाते से तीन बार में 58 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। इसके अलावा उसके मित्र गुलाम अंसारी से 17 हजार रुपए, अफरोज अंसारी से 10 हजार रुपए, नितेश कुमार से 7 हजार रुपए, तथा अनुराग कुमार मिश्र से 20 हजार रुपए की साइबर ठगी की गई है। ठगों ने उससे व साथियों से कुल 1.12 लाख रुपए की साइबर ठगी की है। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.