साइबर फ्रॉडों ने खाते से उड़ाए 1.04 लाख
मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी। साइबर फ्राड अब बगैर ओटीपी या अन्य जानकारी मिले ही खाते से रुपए की निकासी कर ले रहे हैं। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा वार्ड संख्या 2 निवासी दीपेंद्र सिंह ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उनका बचत खाता एक बैंक में है। उनके खाते से साइबर फ्रॉडों ने 15 मई से 18 मई के बीच 8 बार में 1,04,000 रुपए की अवैध निकासी कर ली। जबकि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं किया था। निकासी की जानकारी मैसेज आने पर मिली। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- बड़हरा में 50 हजार रुपये की साइबर ठगी अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.