साइबर फ्रॉड: झाझा के शातिर ने एपीके फ़ाइल के जरिए सौ से उपर लोगों को लगाई चपत
जमुई, अगस्त 1 -- जमुई /झाझा, निज संवाददाता जिले में साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले शातिरों के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। जानकारीनुसार कुछ स्पेशल इनपुट के आधार पर पटना की साइबर सुरक्षा व अपराध पुलिस एवं जमुई साइबर पुलिस के संयुक्त ऑपेरशन में झाझा के बुढ़ीखार गांव से रंजन उर्फ सचिन कुमार की गिरफ्तारी से साइबर फ्रॉड के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके ठिकाने से कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं कई तरह के बैंक संबंधी सामग्रियां बरामद की हैं। जमुई के साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने भी उक्त तथ्यों की तस्दीक करते हुए बताया कि अब तक की पड़ताल में धराए आरोपित के मोबाइल नं. के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एंसीआरपी) पर 75 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा उसके पास से बरामद दो बैंक खातों के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.