बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। साइबर फ्राड के अधिकांश मामले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतो से जुड़े रहे है। अब जो मामला सामने आया है। उसमे शहर के ब्राहमणीपुरा स्थित एक युवक के बैंक खाते के जरिए देश के नौ राज्यों में 38 साइबर फ्राड के मामले दर्ज पाए गए। डीआईजी साइबर क्राइम के निर्देश पर नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने भूपेश पर धोखाधड़ी व साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ब्राहमणीपुरा निवासी भूपेश श्रीवास्तव को नामजद कर धोखाधड़ी व साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। दर असल देश के तमिलनाडु, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल में साइबर फ्राड से जुड़े 38 मामलों की जांच में नगर कोतवाली के ब्राहमणीपुरा स्थित भूपेश श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.