बहराइच, जुलाई 19 -- बहराइच, संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में साइबर फ्राड के विरूद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इसी पड़ताल में बौंड़ी थाने के जैतापुर निवासी जो इस समय शहर के नाजिरपुरा बागबानी में रह रहा हैं। उसे नामजद कर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। बौंड़ी थाने के जैतापुर गांव निवासी मोहम्मद नदीम के विरूद्ध दिल्ली सेन्ट्रल स्थित साइबर क्राइम थाने में एक, हरियाणा के एनआईटी फरीदाबाद में एक, महाराष्ट्र के अम्बौली साइबर क्राइम थाने में दो शिकायते दर्ज पाई गई। दर असल साइबर फ्राड के विरूद्ध मुहिम में एनसीआरपी में साइबर क्राइम जांच में पाए गए। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का हब बन रहा गोरखपुर, 16 राडार पर नगर कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...