अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- दुलहूपुर। कटका पुलिस टीम ने साइबर फ्राड के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाई है। साइबर अपराधियों के ठगे गए 25 हजार 600 रुपये पुलिस ने आवेदक के खाते में वापस कराए हैं। कटका थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पुत्र बच्चूलाल निवासी हैदराबाद ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से 25,600 रुपये की साइबर फ्राड की गई है। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस टीम ने फ्राड की गई धनराशि वाले खाते को तत्काल होल्ड कराया और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रविवार को पूरी धनराशि आवेदक को वापस दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.