आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। आनलाइन मोबाइल की खरीदारी के नाम पर साइबर बदमाशों ने ठगी कर ली थी। साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने पीड़ित के साढ़े तीन हजार रुपये उसके खाते में वापस करा दिए। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमंगल नगर निवासी श्रीकृष्ण कुमार पुत्र अनिल प्रजापति ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पुराने मोबाइल का विज्ञापन देखकर विक्रेता से संपर्क किया। पीड़ित ने बताया कि विक्रेता ने उसे विश्वास में लेकर मोबाइल भेजने के नाम पर अग्रिम धनराशि की मांग की। विक्रेता द्वारा दिए गए क्यूआर कोड पर उसने साढ़े तीन हजर रुपये भेज दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.