साइबर फ्राड के शिकार छात्र ने की खुदकुशी
सोनभद्र, जून 6 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर फ्राड के शिकार छात्र ने बीजपुर के चेतवा के जंगल में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह उसका पेड़ से लटकता शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान कर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा के जंगल में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का पेड़ से लटकता शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान 21 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र गुलाबचंद निवासी नेमना के रुप में की। मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रवेश बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.