बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर फ्राड की बढ़ती घटनाओं के बीच साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ का खुलासा करते हुए एएसपी श्यामकांत ने बताया कि यह गैंग गांव-गांव घूमकर पुराने मोबाइल खरीदता था और उन्हें साइबर अपराध में उपयोग कराने वाले अपराधियों तक पहुंचाता है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 336 एंड्रॉयड मोबाइल व कीपैड मोबाइल के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हड़िया चौराहे से मेहदावल जाने वाले रोड पर भरवलिया शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इस गैंग का सरगना श्यामपाल कश्यप निवासी खल्लपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली है। उ...