बहराइच, सितम्बर 5 -- बहराइच। एक कंपनी की ओर से फखरपुर थाने के चंगिया निवासी फरियाद अहमद को डिस्ट्रीब्यूटर आईडी आंवटित की गई। फरियाद अहमद ने आंवटित आईडी से इसी थाने के अंगनापारा निवासी मोहम्मद सादिक को अपना ऐंजेट बनाया। कंपनी के स्टेट हेड रामगांव थाने के धर्मकुंडा निवासी रोहित सिंह को फरियाद व सादिक की ओर से आंवटित आईडी से धन के संदिग्ध लेनदेन की भनक लगी। इसकी जांच में इसकी पुष्टि हुई। यह भी पता चला कि यह दोनों पूर्व में बैंक खातों से फ्राड कर चुके है। स्टेट हेड रोहित सिंह की तहरीर पर फरियाद व सादिक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.