साइबर फॉरेंसिक्स डिजिटल साक्ष्य अपराधियों की पहचान में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: कुलपति
गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली के सहयोग से साइबर फॉरेंसिक टूल्स फॉर साइबर इन्वेस्टिगेशन एंड एविडेंस एनालिसिस" विषय पर एक सप्ताह का अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आर्यभट्ट हॉल में शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. जेपी सैनी के नेतृत्व एवं विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार के सहयोग से किया जा रहा है। यह पहल विश्वविद्यालय में एडवांस्ड साइबर फॉरेंसिक्स एवं वेलनेस रिसर्च लैब की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में छात्रों के कौशल विकास के लिए उद्योग आधारित प्रयोगशालाएं आवश्यक हैं, जिससे उन्हें रोजगार, शोध एवं नवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.