साइबर पुलिस बन घरों में लूट करने वाले गिरोह के आठ सदस्य हिरासत में
देवघर, जुलाई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को साइबर थाना की पुलिस बताकर घरों में प्रवेश करने और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर गिरोह के आठ संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से हिरासत या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मोहनपुर, कुंडा, रिखिया तथा अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। अभियान के दौरान कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसके बाद आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। यह भी पढ़ें- अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के दो शातिर गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.