अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। जिले की जैतपुर थाने की पुलिस ने साइबर फ्राड के दो मामलों में पीड़ितों को 40 हजार रुपए वापस कराए हैं। थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि पुनीत मिश्र पुत्र दिनेश मिश्र निवासी गोपरी चांदपुर ने अपने खाते से पांच हजार और प्रियांशू सिंह पुत्र आशुतोष सिंह निवासी बेगीकोल ने अपने खाते से 35 हजार रुपए साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सम्बंधित धनराशि वापस पीड़ितों के खाते में वापस करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.