रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। ई-चालान के नाम पर लिंग भेजकर 5.16 लाख की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को शत प्रतिशत धनराशि वापस कराई है। इसके साथ ही साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी को रोकने के लिए जागरूक किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी मेहरवान रजा खान ने साइबर थाना पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके पास ई-चालान का एक एप भेजा गया था। जिसको पीड़ित ने खोला तो उसके खाते से 5.16 लाख रुपये की ठगी हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत की तो साइबर थाना पुलिस ने जांच की। जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने 1.16 लाख रुपये वापस कराए गए। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने खातों को फ्रीज किया। मंगलवार को पुलिस ने इसकी बाकी धनराशि चार लाख रुपये वापस कराए। जिस तरह पीड़ित की शत प्रतिशत धनराशि वापस हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.