गिरडीह, जनवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह साइबर पुलिस ने शनिवार को सोनबाद के महदैया से फिर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल से पुलिस को साइबर अपराध के कई साक्ष्य भी मिले हैं। गिरिडीह साइबर पुलिस इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जाता है कि साइबर पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के आधार पर महदैया और खंडोली शहरपुरा के बीच नाला के पास साइबर अपराध करते दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधी महदैया का रहनेवाला है। प्रतिबिंब पोर्टल के आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। साइबर पुलिस द्वारा प्रतिबिंब पोर्टल से लगातार बेंगाबाद थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल रही है। इसके पूर्व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.