साइबर पुलिस ने युवक के वापस कराए 30 हजार रुपये
इटावा औरैया, मई 27 -- इटावा। चौबिया थाना की साइबर सेल टीम ने एक युवक के गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 30 हजार रुपये वापस कराए। नगला दया निवासी रघुराज सिंह ने 18 फरवरी को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से गलती से 30 हजार रुपये किसी अंजान व्यक्ति के खाते में चले गए हैं। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य जुटाए और बैंक अधिकारियों व पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर धनराशि वापस कराने के प्रयास किए। कार्रवाई के बाद मंगलवार को शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। अपने रुपये वापस मिलने पर रघुराज सिंह ने पुलिस और एसएसपी का आभार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.