औरैया, मई 19 -- औरैया, संवाददाता। साइबर थाना एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए और गुम हुए कुल 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस टीम लगातार मोबाइल रिकवरी अभियान चला रही थी। आमजन द्वारा विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर साइबर टीम ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। यह भी पढ़ें- सिमरिया पुलिस ने तीन गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने...