हरदोई, मई 2 -- हरदोई। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल की है। ऑनलाइन ठगी के शिकार पांच पीड़ितों को कुल 1,91,922 रुपये वापस कराए गए। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अप्रैल 2026 के दौरान सामने आए साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों और लेन-देन की जांच की गई। इसके बाद ठगी की गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया। इस कार्रवाई से जहां पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली है। वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, ...