प्रयागराज, अप्रैल 1 -- साइबर क्राइम पुलिस ने करीब चार महीने बाद बुधवार को ठगी के 7.14 लाख रुपये वापस कराए। शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 18.39 लाख रुपये की चपत लगाई थी। साइबर पुलिस पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राजरूपपुर कालिंदीपुरम निवासी विजय महेंद्रा ने तीन दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि ठगी किए गए रुपयों में 7.14 लाख होल्ड करवा दिया गया था, जिसे मंगलवार को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराया गया है। शेष धनराशि की रिकवरी और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के शिकार होने पर तत्काल 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। इसके अलावा नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर लिखित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.