साइबर पुलिस ने ऑनलाइन सेंटर में मारा छापा
खगडि़या, मई 6 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने की आशंका पर कई ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी कर कई संचालक को हिरासत में लिया है। बुधवार को साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गोगरी विधिज्ञ संघ कार्यालय अवस्थित एक ऑन लाइन सेंटर में छापेमारी किया। साइबर पुलिस ने घंटो छापेमारी की। उसके बाद संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस ने गोगरी मस्जिद के पास गली में एक ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी कर संचालक से पूछताछ की। साइबर डीएसपी ने बताया कि ऑनलाइन सेंटर में फर्जी तरीके से डॉक्यूमेंट बनाने की सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। संचालक से पूछताछ की जा रही है। इधर साइबर पुलिस की कार्रवाई से ऑन लाइन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चाओं में कहा जा रहा है कि ऑनलाइन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.