साइबर पुलिस की तत्परता से ठगी के 53999 रुपये खाते में लौटे
सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई 53999 रुपये की पूरी रकम रोहतास साइबर थाना की तत्परता से वापस करा दी गई। महिला के खाते से 20 जून को साइबर अपराधियों ने 53999 रुपये की निकासी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने रकम को ट्रेस कर होल्ड कराया और पूरी राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.