नई दिल्ली, अगस्त 28 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30,000 करोड़ रुपये के लेन-देन वाले देशव्यापी साइबर धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार लोगों में भूषण सूर्यकांत मोये, विलास नारायण पवार और शैलेश दगडू शामिल हैं। इन्हें गुरुवार को पीएमएलए के तहत हिरासत में लिया गया था। पणजी की एक विशेष कोर्ट ने सभी को 1 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही ईडी के पणजी कार्यालय द्वारा इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। इससे पहले 23 अगस्त को ईडी ने फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को गिरफ्तार किया था, जो अभी भी उसकी हिरासत में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...