मेरठ, अक्टूबर 7 -- केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशों के तहत सतर्कता जागरूकता अभियान का केनरा बैंक, क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी मनीष कुमार वार्ष्णेय द्वारा आरसेटी में साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में रमेश जोशी, माधुरी शर्मा भी उपस्थित रहे। दौरान प्रतिभागियों को मनी म्यूल खाते, डिजिटल गिरफ्तारी, ओटीपी साझा करने, यूपीआई तथा क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी सहित साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति के उपयोग के लिए उपलब्ध न कराने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध हो तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज...