मऊ, अप्रैल 19 -- रानीपुर। थाने की साइबर सेल ने फतेहपुर निवासी मुकेश कुमार को उसके खाते में 4940 रुपये वापस कराए। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड कर लिया था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि साइबर टीम की उपनिरीक्षक रामाज्ञा कुमार, सुधा अग्रहरि, आरक्षी अब्दुल रब और प्रियंका मिश्रा को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 नंबर पर शिकायत करें, जिससे मामले में तुरंत जांच हो सके। साथ ही बताया कि साइबर फ्रॉड किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए जागरूक रहकर ही इससे बचाव संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.