साइबर धोखाधड़ी, पीड़ित को 7.5 लाख रुपये वापस मिले
सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- सुलतानपुर, संवाददाता साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति को 7.5 लाख रुपये सोमवार शाम 6 बजे वापस दिलाए हैं। पीड़ित चंद्रभान सिंह के साथ कुल 20 लाख रुपये की ठगी हुई थी, जिसमें से यह राशि वापस कराई गई है।थाना कुड़वार के ग्राम बांसी निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र श्रीराम आसरे सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2024 से 25 मार्च 2025 के बीच उनके साथ 20 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद, साइबर थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जालसाजों के खातों को फ्रीज कराया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 56 हजार रुपये खाते में वापस कराए इसके उपरांत, संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.