हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता साइबर ठगी के शिकार एक व्यापारी को साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को 03 लाख 5 हजार रुपए को वापस दिलवाया है। मिली जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह से साइबर अपराधियों ने एक माह पूर्व सोशल मीडिया पर प्रचार देख एक कंपनी के लिंक पर सस्ते ब्लीचिंग पाउडर का ऑडर किया था। जैसे ही उसने अपना डिटेल अपलोड किया कि उसके खाते से 3 लाख 5 हजार रुपए की निकासी हो गई। मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज मिलते ही उसने तत्काल साइबर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने अकाउंट को होल्ड करा दिया। साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को व्यवसाई के खाते में पूरा राशि 3.05 लाख रुपए वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.