साइबर थाना ने तीन पीड़ितों के 1.89 लाख कराए वापस
हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार तीन लोगों को राहत दिलाते हुए जून 2026 के दौरान कुल 1,89,663 रुपये वापस कराए हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद मामलों की तत्काल जांच शुरू की गई। तीन पीड़ितों के खाते में कुल 1,89,663 रुपये वापस कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की है। साथ ही साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर ल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.