साइबर थाना के लिए एसपी ने किया भूमि पूजन
बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया। पुलिस कार्यालय परिसर में बनने वाले साइबर क्राइम थाना के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से डिजिटल धोखाधड़ी समेत अन्य साइबर अपराधों पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। कहा कि आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, और सोशल मीडिया अपराधों की जांच में तेजी आयेगी। कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइबर थाना के स्थापित होने से लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन अपराध एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों में शीघ्र सहायता प्राप्त होगी। यह थाना सभी तरह के आधुनिक तकनीकी एवं सुविधाओं से लैस होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.