महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी के शिकार हुए 14 लोगों के खाते में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुल 9 लाख 95 हजार 500 रुपये वापस आ गए। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी का पैसा ठगों के चंगुल से वापस कराने में सफल हुई। पुलिस कार्यालय के सोशल मीडिया सेल के अनुसार पीड़ितों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी की गई थी। लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उनका पर्सनल डाटा हैक कर लिया गया था। ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व प्लेटफॉर्म से समन्वय कर कुल 9 लाख 95 हजार 500 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए।हेड कांस्टेबल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.