कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर गांव के रहने वाले एक युवक से एईपीएस के माध्यम से तीन माह पहले साइबर ठग ने उसके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये का चूना लगा दिया था। मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्प नंबर के साथ ही शिवली कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़ित के खाते में रुपये वापस करा लिए। पुलिस ने पीड़ित को रुपये वापस होने की स्लिप प्रदान की तो उसका चेहरा खिल उठा। बाघपुर के रहने वाले हरिश्चंद्र को बातों में उलझा कर साइबर ठग ने एईपीएस के माध्यम से उसके खाते से एक लाख पांच हजार चार सौ रुपये झटक लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के साथ ही शिवली थाने की साइबर हेल्प डेस्क में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुए शिवली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.