कानपुर, मई 23 -- शिवली, संवाददाता। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क को एक और सफलता मिली। साइबर ठगों द्वारा मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए गए बीस हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए, जिससे उसके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। भऊवापुरवा गांव निवासी गुड्डू वर्मा के मोबाइल फोन को शातिर साइबर ठगों ने हैक कर उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिए थे। जानकारी पर पीड़ित ने बीती 17 मई 2026 को कोतवाली शिवली में साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दर्ज कराई थी। शिकायत पर साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू कर तकनीकी जांच के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि को ट्रेस करने के बाद शुक्रवार को ठगी के शिकार गुड्डू वर्मा के पूरे 20 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए। यह भी पढ़ें- पीड़ित के खाते में 27 हजार रु...