मेरठ, अप्रैल 22 -- मिल बाजार दौराला स्थित शिव शॉपिंग सेंटर के व्यापारी को साइबर ठग ने निशाना बनाते हुए 25 हजार रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते तहरीर दी। व्यापारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसकी मिल बाजार में शिव शॉपिंग नाम से दुकान है। वह मोबाइल सिम ब्रिकी और रिचार्ज करने का कार्य करता है। सोमवार शाम उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर कॉलर ने किसी प्रक्रिया का हवाला देते हुए ओटीपी मांगा। उस समय मोबाइल उनके बेटे के पास था, जिसने अनजाने में ओटीपी बता दिया। लगभग 10 मिनट के बाद ही उसके मोबाइल पर 3599 रुपये के कई रिचार्ज होने के मैसेज आए। 25 हजार रुपये निकलने के लगातार मैसेज आने पर ठगी का अंदेशा हुआ, तो उसने तत्काल कंपनी से संपर्क किया, तो जांच में सामने आया कि रकम अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.