जौनपुर, अप्रैल 26 -- ​जफराबाद (जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी से साइबर ठग ने ओटीपी भेजकर तीन लाख रुपये की ठगी कर लिया। पीड़ित मामले को लेकर बैंक के स्टॉप को दोषी मान रहा है। उसने आरोपी पर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा यूनियन बैंक की मुख्य शाखा सिविल लाइन्स में खाताधारक है। उसका सारा पैसा उसी खाते में रहता है। उक्त खाते से साइबर अपराधी ने 16 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल के बीच दो किस्तों में तीन लाख की रकम साफ कर दिया। ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से पैसे के लेन देन का कोई ऐप उपयोग नही करते है। यह भी पढ़ें- सैन्यकर्मी के क्रेडिट कार्ड से 2.43 लाख की ठगी, बिना ओटीपी के फ्लिपकार्ट से खरीदे महंगे मोबाइल उन्होंने बैंक कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगात...