काशीपुर, जुलाई 23 -- काशीपुर, संवाददाता। संदिग्ध मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने मैसेज के माध्यम से उसके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आकांक्षा मार्बल, शिव मंदिर के पास निवासी पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 25 अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल पर आए मैसेज के लिंक पर क्लिक करने के बाद 29 अप्रैल तक उनके बैंक खाते से कई किस्तों में कुल पांच लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 46,834 रुपये अब कोतवाली काशीपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आध...