रुडकी, अप्रैल 17 -- लक्सर, संवाददाता। साइबर ठग ने युवक का बैंक खाता हैक कर करीब सवा लाख रुपये की नगदी उड़ा दी। जानकारी होने पर पीड़ित के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भागमल गांव निवासी गुरनाम सिंह ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई सतनाम के बैंक खाते से 23 मार्च 2026 को रुपये निकाले जाने के अलग-अलग चार मैसेज आए। इनमें से कुल 1,23,645 रुपये निकाले गए हैं। बताया कि खाते से रुपये निकालने वाले का नाम विक्रम शर्मा और मोबाइल नंबर भी मैसेज में आया था। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के खाते पर लिंक भेजकर उड़ाई लाखों की नगदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.