काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने महिला के खाते अलग बार में 1.20 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम दोहरी वकील कुंडेश्वरी निवासी भागवंती पत्नी झल्लू सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीते 9 अप्रैल को उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक रुपये कट गए। उसके बाद 11 अप्रैल को अलग-अलग बार में उसके खाते 1.50 लाख रुपए कट गए। बताया कि उसने अपने बैंक खाते का एटीएम भी नहीं ले रखा है। उसने किसी भी व्यक्ति को कोई ओटीपी भी नहीं बताया। यह भी पढ़ें- LPG डिलीवरी का नया स्कैम, OTP Share कर दिया तो 2 मिनट में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! ना ही कोई ऑनलाईन खरीदारी की है। फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...