गंगापार, जनवरी 3 -- इलाके के पकड़ीतर अब्दालपुर खास गांव निवासी युवक को पांच लाख की स्कीम का लालच देकर साइबर ठग ने सवा लाख रुपये उड़ा दिए। युवक ने शुक्रवार को सोरांव थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर युवक समेत परिजन परेशान हैं। सोरांव थाना क्षेत्र के पकडीतर अब्दालपुर खास गांव निवासी संजय कुमार के मोबाइल पर पांच अक्तूबर 2025 को एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने संजय को बताया कि फोन पे कंपनी की ओर से उसे पांच लाख का पुरस्कार निकला है। स्कीम का पैसा लेने के लिए पहले कुछ धनराशि भेजना होगा। फोन करने वाले साइबर ठग ने संजय को झांसे में लेकर एक बार कोड उसके व्हाट्सएप पर भेजते हुए कहा कि इस पैसा भेजना होगा। संजय कुमार साइबर ठग के झांसे में आकर पांच बार में करीब एक लाख 26 हजार भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.